मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

उर्फी ने किया इस्लाम को बदनाम तो मिलेगा लीगल नोटिस, फिर मिली धमकी

प्रकाशित: Mar 10, 2023 22:53रिपोर्ट: Navtej TV

उर्फी जावेद अपने ड्रेस सेंस को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकिन इसके कारण उनको हमेशा ट्रोल किया जाता है और उन पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगता है। इसी वजह से उनकी कई लोगों से बहस भी होती है और इस बार उनको लीगल नोटिस भी मिला है। फैजान अंसारी और उर्फी के बीच पहले भी विवाद हो चुका है और इसी वजह से अंसारी ने भड़कीले कपड़े पहने, माहौल खराब करने के साथ एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस दिया है।

3 दिन में मिली Police को कामयाबी

इसके बाद अंसारी ने कहा है कि उर्फी को अगर मुंबई में रहना है तो अच्छे से रहना होगा और उनको बदलाव लाना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उनको यहां नहीं रहने दिया जाएगा। इस प्रकार की धमकी उर्फी को पहले भी मिली है लेकिन उर्फी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। अंसारी पहले भी इस प्रकार की धमकी दे चुके है और कई बार फतवा भी निकाल चुके हैं।

अंसारी के अनुसार, उर्फी ने इस्लाम को बदनाम किया है और उनके ड्रेस सेंस ने पूरे समुदाय को शर्मसार कर दिया है। वो पूरे देश का माहौल खराब कर रही हैं और जल्द वह उसको अच्छे से रहना सीखा देंगे। अगर उसने पहनावा और सलीका नहीं बदला तो उसे मुंबई में नहीं रहने दिया जाएगा। इस बार उसका बचना नामुमकिन है।