मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बम की सूचना पर ईरानी विमान को भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने घेरा

प्रकाशित: Oct 03, 2022 17:52रिपोर्ट: Navtej TV

ईरान की एक फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया. ये विमान भारतीय वायुक्षेत्र में था. भारत ने विमान को दिल्ली में उतारने की अनुमति नहीं दी. सूचना मिलने के साथ ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर आ गई. वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान फ्लाइट के पीछे लगा दिए.

Congress के Delhi प्रदेश अध्यक्ष ने BJP और AAP पर साधा निशाना

​​​​​​​

बताया जा रहा है कि एयरक्रॉफ्ट की ओर से दिल्ली एयरबेस में उतरने की अनुमति मांगी गई थी. लेकिन अनुमति देने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद दो सुखोई विमानों को इसके पीछे तैनात किए गए. हालांकि, बाद में विमान में किसी भी तरह का कोई बम न मिलने के बाद इसे चीन की ओर जाने की अनुमति दी गई.


सुरक्षा एजेंसियां चीन की ओर जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भारतीय वायुसेना ने हवाई स्टेशनों और विमानन इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है. भारतीय एजेंसियों द्वारा अभी भी हवाई जहाज को बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है.