मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

भरे मंच पर थम गई KK की सांसे, जल्द खुलेगा मौत का असली राज

प्रकाशित: Jun 01, 2022 20:39रिपोर्ट: Navtej TV

कभी-कभी ऐसा होता है कि इंसान जो कहता है वो तभी हो भी जाता है, ये किसे पता था कि जिसके गानों पर वो झूम रहे है उसकी अभी मौत होने वाली है, सिंगर केके लाइव शो के दौरान गाते हुए बोले कि मर जाऊं यहां पर तो थोड़ी देर बात ही उनकी मौत हो गई, अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर छाने वाले सिंगर केके इस तरह दुनिया को अचानक अलविदा कहकर चले जाएंगे, ये किसी ने सोचा नहीं था, 53 साल की उम्र में केके के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है. केके के यूं अचानक जाने से उनके फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं, सोशल मीडिया पर उनके फैंस केके की तस्वीरों के साथ उनके गानों की झलकियां शेयर कर रहे है।

ज्ञानवापी में सर्वे वाला वीडियो लीक, शिवलिंग के अलावा दिखा ये सब!
केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे. उन्होंने अपने करियर में ढेरों गाने गाए और शोहरत कमाई, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को उन्होंने मीडिया की नजरों से दूर रखा. कम ही लोग जानते हैं कि केके ने अपने बचपन के प्यार ज्योति से शादी की और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पिछले दिनों कपिल शर्मा शो में केके ने बताया था कि उनकी ज्योति से पहली मुलाकात छठी क्लास में हुई थी तब से वो दोनों साथ थे और 1991 में उन्होंने शादी कर ली, शादी के बाद तक उनके पास नौकरी नहीं होने के कारण वो सेल्समैन की नौकरी करते थे और पत्नी के कहने पर ही म्यूजिक की राह पर चले दिए, मुंबई आकर उन्होने म्यूजिक में हाथ आजमाया और बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम बने।


वहीं कल मंगलवार को कोलकाता में केके लाइव शो कर रहे थे, शो के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड गई और वो गिर गए, उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, डॉक्टर इसे कार्डियक अरेस्ट से मौत का मामला मान रहे हैं, हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा, उधर, पुलिस ने इस मामले में असामान्य मौत का केस दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक केके के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं. होटल स्टाफ और कॉन्सर्ट आयोजकों से भी पुलिस सवाल जवाब करेगी। केके के यूं अचानक जाने से उनके फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं।