फरहान अख्तर जल्द करेंगे शिबानी से शादी, मुंबई में शादी और मॉरिशस में होगा सेलिब्रेशन!
एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर और अधुना भबानी के तलाक के बाद दोनों ने अपने नए पार्टनर के साथ रहने का ऐलान कर दिया है। पिछल काफी लंबे समय से फरहान और सिंगर शिबानी दांडेकर के अफेयर की खबरे आ रही थी और अब दोनों की शादी को लेकर खबरे आ रही है। इस दोनों की शादी को लेकर बड़ा खुलासा है कि मुंबई में शादी के बाद दोनों का सेलिब्रेशन मॉरिशस में होगा।
प्रज्ञा ठाकुर को आया न्यूड वीडियो कॉल, Video कॉल पर कपड़े उतारने लगी लड़की
इस शादी की खबरे पर आधिकारिक जानकारी फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने दी है। बताया गया है कि 21 फरवरी को मुंबई के कोर्ट में शादी को रजिस्टर करेंगे। कोर्ट में शादी के बाद आगे का कार्यक्रम रखा जाएगा। शादी के बाद परिवार और दोस्तों के साथ खंडाला स्थित फार्महाउस 'सुकून' में सेलिब्रेशन मनाया जाएगा।
फरहान-शिबानी करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है और लिव-इन में रहने के बाद अब शादी करने का फैसला लिया है। फरहान और शिबानी ने पहले अपने इस रिश्ते को छुपाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते के बारे में ऑफिशियल जानकारी दी है।

फरहान की अंतिम फिल्म 'तूफान' भी लेकिन इन दिनों अपनी नेक्स्ट डायरेक्टोरियल वेंचर फिल्म 'जी ले जरा' पर काम कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह शादी भी बॉलीवुड की बड़ी शादियों में गिनी जा रही है।फरहान की पहली पत्नी अधुना बॉलिवुड एक्टर डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरिया डेट कर रही है।





