मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कम उम्र की लड़कियों को दिल दे बैठे ये बॉलीवुड स्टार्स, जानें इनकी प्रेम कहानी

प्रकाशित: Feb 17, 2022 16:40रिपोर्ट: Navtej TV

प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है ये बात बॉलीवुड स्टार्स ने करके दिखाई है। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने से कम उम्र की लड़कियों से शादी करके अपना घर बसाया है। इनकी उम्र में 10 से लेकर 20 साल का एज गैप है।

सैफ अली खान और करीना की प्रेम कहानी ने सबको हैरान कर दिया था। इन दोनों की एज गैप में बहुत बड़ा अंतर है करीना जहां 41 साल की हैं तो सैफ 51 साल के हो चुके हैं। वर्तमान में ये दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।


बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों की उम्र में लगभग 7 साल का अंतर है। शिबानी 41 साल की हैं तो वहीं फरहान 48 साल के हैं।


मिलिंद सोमन 55 साल की उम्र में 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी करी है। इन दोनों की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गयी।


शाहिद कपूर ने 39 साल की उम्र में 25 साल की मीरा से शादी करने का फैसला किया था। दोनों ने 2015 में शादी की औरर अब दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।

​​​​​​​
38 साल के रणबीर कपूर 10 साल छोटी आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं और इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले खुश है।