रिश्ता हुआ शर्मसार: नाराज बाप ने बेटी का किया बलात्कार, फिर हुआ..
देश के हर कोने से आए दिन महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होती रही है और सबसे ज्यादा हैरान की बात तो यह है कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले उनकी परिचित ही होते है। इसी वजह से महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है और देश को शर्मसार कर रही है।
आपको बतां दे कि विशाखापत्तनम इलाके में दसवीं क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं जा रही थी तो शिक्षक ने छात्रा से पूछा कि वो स्कूल टाइम खत्म होने के बाद भी घर क्यों नहीं जा रही तो लड़की ने जो खुलासा किया तो उसे सुनकर शिक्षक के भी होश उड़ गए।
दूल्हा-दुल्हन ने थाने में गुजारी अपनी पहली रात, जानिए क्या है मामला,देखें VIDEO
लड़की ने बताया कि उसके पिता लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहे है, इसी कारण वो घर वापस नहीं जाना चाहती, इसके बाद बच्ची ने हिम्मत कर स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, बच्ची ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता ने उससे कई बार रेप किया है, बच्ची ने बताया कि उसके पिता उससे इस बात से नाराज थे कि वो अपना ज्यादा समय मोबाइल फोन पर बिताती थी।
Mobile ज्यादा Use करती थी बेटी, नाराज पिता ने बार-बार किया रेप, देखें VIDEO
जिसकी वजह से उसके पिता को गुस्सा आता था और वो उससे रेप करते थे, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। वहीं आपको बतां दे कि आरोपी पिता 2 साल से किडनी फेल होने के चलते घर पर ही रहता था, उसकी पत्नी ने उसे किडनी दान की थी जिसके बाद उसकी भी तबियत खराब हो गई और वो अपनी मां के पास चली गई, बेटी को पिता की देखभाल के लिए छोड़ गई, इस दौरान पिता ने बेटी से दुष्कर्म किया।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन औसतन 77 रेप हुए. ये आंकड़ा अपने आप में ही इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है. इस सबका जिम्मेदार निश्चित तौर पर संक्रमित सोच है, जब तक इस सोच को बदला नहीं जाएगा तब तक बेटियां ऐसी गंदी मानसिकता के लोगों का शिकार होती रहेगी, देश और दुनियां की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।





