मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉलीवुड की इस नई फिल्म में सैनिटरी पैड पर लगा दी भगवान की तस्वीर, भड़के लोग

प्रकाशित: Aug 05, 2022 19:30रिपोर्ट: Navtej TV

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर विवाद को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में एक और नई फिल्म के पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद की लिस्ट में अब एक नया नाम फिल्म मासूम सवाल का जुड़ गया है। इस फिल्म के पोस्टर में सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की फोटो बनाई गई है। पीरियड्स पर बनी इस फिल्म के पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है।

नाबालिग बुआ ने माता बनने का ढोंग रचाकर भतीजी का सर किया धड़ से अलग!

पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा होने के बाद फिल्म डायरेक्टर संतोष उपाध्याय और एक्ट्रेस एकावली खन्ना का बयान सामने आया है। डायरेक्टर संतोष ने कहा कि हमारा इरादा किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वहीं फिल्म में वकील की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस एकावली खन्ना ने कहा मुझे पोस्टर को मिले किसी भी रिएक्शन के बारे में पता नहीं है लेकिन अगर ऐसा है तो मैं बस इतना कह सकती हूं कि मेकर्स का किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। फिल्म का मकसद केवल समाज की दकियानूसी सोच को तोड़ना है।

फिल्म के डायरेक्टर संतोष उपाध्याय ने कहा कि कई बार चीजों को देखने का हमारा रवैया गलत होता हैए इसी के कारण गलतफहमी पैदा होती है। उन्होंने कहाए श्यह पूरी फिल्म महिलाओं की माहवारी पर आधारित है इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि इसमें सैनिटरी पैड दिखाया जाए। पैड पर कृष्णा नहीं हैं। हमें इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सपोर्ट भी नहीं मिल रहा है।


वहीं इस फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो इसमें एक ऐसी छोटी बच्ची की कहानी दिखाई गई है जो मीरा बाई की तरह कृष्ण को अपने साथ रखती है वो भगवान कृष्ण को अपना भाई मानती है। जैसे ही वो थोड़ी बड़ी होती है उसे पीरियड्स होने लगते हैं। इस दौरान उसे 4 से 5 दिनों के लिए उसे कृष्णा से दूर रहने के लिए कहा जाता है क्योंकि वह अशुद्ध है। इससे बच्ची परेशान हो जाती है और इस समस्या को लेकर कोर्ट में जाती है। पूरी फिल्म इस बच्ची के एक श्मासूम सवालश् पर बुनी गई है कि वह अशुद्ध कैसे

फिल्म डायरेक्टर संतोष उपाध्याय ने फिल्म को लेकर उठे विवाद पर जो सफाई दी है उसमें कोई तर्क नजर नहीं आ रहा है शार्ट फिल्म काली को लेकर जिस तरह विवाद हुआ और उसे लोकप्रियता मिली कहीं ना कहीं ये फिल्म मासूम सवाल का पोस्टर भी सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका तो नहींए लेकिन इस बार इसपर कोई ठोस कार्रवाई हो जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई फिर ऐसी हरकत ना करें आपका इस पूरे विवाद पर क्या कहना है हमें कमेंट बाक्स में जाकर जरूर बताये ।