14 अक्टूबर दिखेगी मोदी जी की बेटी की पहली झलख, जानें पूरी कहानी
आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन है, देशभर में उनके समर्थक उनका जन्मदिन मना रहे है लेकिन क्या आपको पता है मोदी की बेटी आ रही है क्यों चौंक गए ना आप ये खबर सुनकरतो हम आपकों बतां दे कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात नहीं कर रहे बल्कि हम बात कर रहे है।
बॉलीवुड की एक फिल्म का, जिसका पोस्टर कल लॉन्च किया गया है और इस फिल्म का नाम है मोदी जी की बेटी, इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है और फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार हो गई है, इस फिल्म में पित्तोबाश त्रिपाठी अवनि मोदी और विक्रम कोच्चर लीड रोल में नजर आने वाले हैं, मोदी जी की बेटी फिल्म को एडी सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसका मोशन पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो गया है।
अपने जन्मदिन पर PM Modi ने चीतों को अपने नए घर Kuno में छोड़ा!
मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट बदलने की जानकारी भी फैंस को दी गई हैए मोशन पोस्टर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं फिल्म के मोशन पोस्टर की बात करें तो इसमें एक लड़की बुर्खा पहने हाथ जोड़े नजर आ रही है वहीं उसके सामने कई चैनल्स के माइक रखे नजर आ रहे हैं, उस लड़की की बात सुनने के लिए कई माइक नजर आ रहे हैंए यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी बयान करती है, जो फिल्मों में एक्टिंग करना चाहती है, लेकिन मीडिया ट्रायल की वजह से एक विक्टिम बनकर रह जाती है, उसे एक धूर्त पत्रकार जानबूझकर देश के बड़े राजनेता की बेटी के तौर पर पेश कर देता है, जिससे उसकी जिंदगी में बिलकुल नया मोड़ आ जाता है।
फिल्म मोदी जी की बेटी पहले 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई हैण् ये फिल्म अब 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म की कहानी अवनी मोदी ने लिखी है और उन्होंने ही इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फिल्म के डायरेक्टर एडी सिंह ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा. ना देखी ना सुनी, यह घटना कैसे घटी, बताने आ रही है मोदी जी की बेटी।

फिल्म की कहानी कॉमेडी, रोमांच से भरपूर है, जिसमें अवनि मोदी के किडनैप किए जाने से लेकर उसके पाकिस्तान पहुंचने और फिर वहां मचे हंगामे जैसी सिचुएशन्स काफी दिलचस्प हैं, लेकिन दिलचस्प कहानी के बावजूद फिल्म कैसी बनी है, ये तो देखने के बाद ही पता चलेगा।





