'बाहुबली' और 'पुष्पा' के बाद अब 'RRR' ने बढ़ाई बॉलिवुड स्टार की चिंता, 25 मार्च..
साउथ स्टार जूनियर एनटीआर, एक्टर राम चरण तेजा, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर 'RRR' की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था लेकिन पिछले एक साल कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की उनको निराशा हाथ लग रही थी। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म होता दिख रहा है और मार्च में इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया गया है।
Prank Video में Top Actress बनाने के नाम पर लड़की से Rape,VIDEO
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि 'RRR' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस फिल्म को 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने का फैसला किया गया था लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था।
Suicide करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना ये कहते हुए Model ने लगा दी मौत की छलांग,VIDEO
फिल्म 'आरआरआर' के नॉर्थ इंडियन राइट्स 130 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिके है। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने लगभग 900 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसी वजह से कयास लगाए जा रहे है कि यह फिल्म सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशितआरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और समुथिरकानी जैसे स्टार नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मे जबरदस्त धमाल मचा रही है।





