सलमान का नया लुक देखकर फैंस हुए पागल, अपकमिंग फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान इन दिनों अपने नए लुक को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए है। सलमान के लंबे बाल, दाढ़ी और शेड्स पहने हुए नजर आ रहे हैं और उनके फैंस इस रूप में देखकर पागल हो रहे है। सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ,किसी का भाई किसी की जान, का नया लुक टीजर रिलीज कर दिया है।
लड़कियों से लगाई ऐसी शर्त की Girl Hostel में पहुंच गया लड़का और फिर..
सलमान का ये लुक पहले ही वायरल हो रहा था लेकिन टीजर वीडियो में दबंग खान का स्वैग और टशन देखकर बहुत ही अलग रहा है। फिल्म की रिलीज में तो अभी बहुत समय है लेकिन फैंस इस वीडियो को देख एक्साइटेड हैं। वीडियो में सलमान खान बाइक पर बैठकर धमाकेदार एंट्री करते हैं और इसके बाद ब्राउन शर्ट, डेनिम जींस में फुलऑन टशन के साथ वॉक करते हैं तो उनके लहराते बाल फैंस को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया है।

सलमान के फैंस उनकी नई फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनका समय खत्म होने जा रहा है। इस टीजर के साथ फिल्म में शहनाज गिल की एंट्री और उनकी डेब्यू की बात सामने आ रही है। सलमान खान की ये फिल्म इस साल के अंत में यानि 30 दिसंबर को रिलीज होगी।





