बॉलीवुड के इस फिल्मेकर ने गुजरात दंगों का सच दिखाने के लिए पीएम मोदी को दी चेतावनी
विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के पहले दिन से ही राजनीति की भेट चढ़ गयी है और इस फिल्भ को लेकर पीएम मोदी ने कहा है कि यह सच है जिसे दबाया गया था। लेकिन कुछ बॉलीवुड स्टार और नेता इस फिल्म का विरोध कर रहे है और इसको लेकर एक जाति विशेष के लोगों पर निशाना बनाने की बात कह रहे हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने गुजरात दंगो पर फिल्म बनाने का दावा करते हुए पीएम से कहा कि वह इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं रोकेंगे।

कापड़ी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, गुजरात फाइल्स के नाम से मैं 'तथ्यों के आधार पर, आर्ट के आधार पर' फिल्म बनाने को तैयार हूं और उसमें आपकी भूमिका का भी 'सत्यता' से, विस्तार से जिक्र होगा। क्या आप आज देश के सामने मुझे भरोसा देंगे कि फिल्म का रिलीज नहीं रोकेंगे नरेंद्र मोदी जी ?

इसके बाद दूसरी पोस्ट में लिखा, मेरे इस पोस्ट के बाद कुछ प्रोड्यूसर्स से मेरी बात भी हो गई। वो गुजरात फाइल्स को प्रोड्यूस करने को तैयार हैं। उन्हें बस ये आश्वासन चाहिए कि जिस फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी कर रहे हैं, वही भरोसा वो इस फिल्म के लिए भी दें।





