मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

ओवैसी पर हमला करने की वजह का हुआ बड़ा खुलासा, देखें हमले का पूरा वीडियो

प्रकाशित: Feb 04, 2022 18:03रिपोर्ट: Navtej TV

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग मामले में यूपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इस हमले को लेकर जो खुलासा हुआ है वह किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं बल्कि ओवैसी के ही भड़काऊ बयानों से हुई नफरत ही बताई जा रही है।

श्मशान में निकली मूर्ति, लोगों की जुटने लगी भीड़,देखें VIDEO

पुलिस की तरफ से बताया गया है कि, दोनों आरोपियों ने पुछताछ में बताया है कि सांसद आवैसी के धर्म विशेष के खिलाफ दिए गए बयान से आरोपी नाराज थे। घटना से पहले मेरठ से अपनी सभा करके लौट रहे थे तब टोल के पास उनके काफिले पर हमला किया गया था और टोल पर लगे कैमरे के हिसाब से दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हमले के दौरान इस्तेमाल की गयी दोनों पिस्टलें बरामद कर ली है। आरोपी सचिन ने कुछ दिनों पहले ही इसे खरीदा था। घटना को अंजाम देने से पले दोनों आरोपी ओवैसी की मेरठ की सभा में भी मौजूद थे और पुलिस अब मेरठ में सभा स्थल के आस पास के सीसीटीवी खंगालेगी में लगी है।

राहुल ने कहा- गलत नीतियों के चलते पाकिस्तान चीन पास आए,देखें VIDEO

दोनों आरोपी हमला करने के लिए पिछले कई दिनों से ओवैसी का पीछा कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। इस घटना को लेकर पुलिस की जांच में इस बात का पता चल रहा है कि दोनों आरोपी ओवैसी के भाषणों से नाराज थे और कहा है ​कि वे उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।


ओवैसी पर हुए हमले के विरोध में उनकी पार्टी के सदस्य देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे लेकिन ओवैसी ने इस घटना को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले बीजेपी से जुड़े है और सीएम योगी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।