मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

पेट से जुड़ी हर प्रकार की बीमारी को खत्म करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

प्रकाशित: Jun 18, 2022 21:21रिपोर्ट: Navtej TV

पेट में गैस बनना एक आम समस्या मानी जाती है लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है तो इससे आपकी सेहत पर खराब असर पड़ता है। गैस बनने के कई कारण होते है लेकिन इसको रोकने के उपाय बहुत ही कम है और आपको इससे बचने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हम आपको पेट में गैस बनने के कारण और कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समस्या को हमेशा के लिए जड़ से खत्म कर देगा।

पेट में गैस बनने का कारण ज्यादा समय तक बैठै रहना या गलत खानपान भी हो सकता है। लेकिन कई लोगों को लगता है कि यह एक सामान्य प्रकिया है लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जब पेट में गैस बनती है और वह निकल नहीं पाती तो पेट में दर्द और ऐंठन होती है।

अगर आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम नहीं करता है तो आपको गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए ड्रिंक्स का सेवन कम करना होगा साथ ही शरीर में हवा को जाने से रोकना होगा। इसके साथ आपको खाने में ब्रोकली, बीन्स और पालक का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। अदरक और पुदीने का पानी भी गैस बनने को कम करता है।

​​​​​​​

इसके साथ आप खाना खाने के बाद कुछ समय के लिए जरूर पैदल चले तो यह समस्या आपको कभी नहीं होगी। गुनगुना पानी या हर्बल टी भी इस समस्या से छूटकारा दिलाने का सबसे बड़ा हथियार है। योग और सुबह के समय घूमना इस बीमारी का रामबाण इलाज है।