मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

खाली पेट इन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक,आज ही बनाए दूरी

प्रकाशित: Feb 18, 2022 17:14रिपोर्ट: Navtej TV

कई बार हम लोग सुबह के समय में खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन करते है जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक साबित होती है। अगर आप भी ऐसा करते है तो आपको इन चीजों से दूरी बनानी होगी ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।डॉक्टर के अनुसार खाली पेट कुछ खाद्य पदार्थ खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और आपके पाचन तंत्र के साथ पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

Cyber Crime का नया पता Nawada, 33 साइबर अपराधी गिरफ्तार

मसालेदार भोजन: कई लोग सुबह के समय में खाली पेट चटपटा या मसालेदार खाना खाने का मजा लेते है लेकिन यह मजा उनके लिए सजा बन जाती है। मसालेदार खाने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्यां हो सकती है जो आपको बीमार कर सकती है।

जूस: सुबल के समय में आपको ज्यादा मात्रा में जूस का सेवन नहीं करना चाहिए आपको पहले कुछ खाकर ही जूस का सेवन करना चाहिए। आपको दिन की शुरुआत फलों के जूस से नहीं करें तो आपके लिए अच्छा होगा।


खट्टे फल: सुबह के समय में खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इनसे दूरी रखनी चाहिए। खाली पेट खाने पर पाचन तंत्र खराब होने का डर रहता है।

BJP नेता का बयान, चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद, लात-जूता कुछ भी कीजिये

चाय: सुबह के समय लोगों को चाय पीने की बहुत गंदी आदत होती है जो उनकी सेहत को खराब कर देती है। लेकिन इसके बाद भी लोग इसका सेवन करना बंद नहीं करते है। आपको खाली पेट इसका इस्तेमाल करने से बचना होगा नहीं तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्या हो सकती है।