मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

बिना बीमारी के लंबी उम्र जीने के लिए करें इन चीजों का सेवन, जानें इसके फायदे

प्रकाशित: Jan 31, 2022 19:46रिपोर्ट: Navtej TV

सभी लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की चीजों को सेवन करते है लेकिन इसके बाद भी उनकी सेहत में कोई फायदा नहीं होता है। इन दिनों कई लोग अपनी सेहत को लेकर चिंता में रहते है कि उनको कई प्रकार की बीमारियों के कारण परेशान होना पड़ रहा है और इसके लिए वह लाखों रूपए तक खर्च कर रहे हैं। अगर आपको लंबी उम्र तक बिना किसी बीमारी के जीना है तो आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना होगा जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जो आपके शरीर की पाचन शक्ति को, शुगर लेवल और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकता है।

'रिवाल्वर रानी' Priyanka Mishra, जिसे एक Video की वजह से छोड़नी पड़ी नौकरी,VIDEO

नट्स- सर्दी के मौसम में नट्स का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और मूंगफली जैसी चीजे खाने से शरीर में गर्मी आती है और छोटी बीमारियां ठीक होती है।

बीन्स- बीन्स में प्रोटीन और फाइबर जैसे भरपूर तत्व होते और सेहत के लिए कारगर होते है। इसके सेवन से अपका वजन कंट्रोल रहता है और आपकी उम्र लंबी होती है।


अनाज - साबुत अनाजों को पानी में भीगों कर कच्चा ही सेवन करना चाहिए और इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्वों के होने कई फायदे होते है।

हरी सब्जी-अगर आपको लंबे समय तक जीना है और वो भी बिना किसी बीमारी के तो आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। इस सब्जियों का सेवन सभी के लिए फायदेमंद होता है जो आपको लंबी उम्र को बढ़ाने का काम करता है।