मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

पीरियड्स के समय होने वाले असहनीय दर्द से छूटकारा दिलाएंगी ये चीजें,जानें इसके फायदे

प्रकाशित: May 13, 2022 18:08रिपोर्ट: Navtej TV

पीरियड्स यानी माहवारी के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी होती है और इसके कारण उनको बहुत ज्यादा दर्द भी सहन करना पड़ता है। कई बार तो महिलाओं का चिड़चिड़ापन, पेट में ऐंठन, असहनीय दर्द, माइग्रेन, कमर दर्द से उनकी सेहत तक खराब हो सकती है। इस दौरान शरीर में खून की कमी होनी शुरू हो जाती है इसके कारण कमजोरी महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करके इस असहनीय दर्द से छूटकारा पा सकती है।

उर्फी ने पहने पारदर्शी कपड़े तो लोगों ने कहा कुछ तो शर्म करो! Urfi Trolled

सब्जियां: पीरियड्स के दौरान खून की कमी हो जाती है और खून की कमी को दूर करने के लिए आपको हरी सब्जियों को सेवन ज्यादा करना होगा। क्योंकि इनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है।

दही-चावल: हेल्स एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड्स के दौरान महिलाएं अगर दही-चावल का सेवन करती है तो दर्द कम होगा। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

कैल्शियम: पीरियड्स के दौरान शरीर में कैल्शियम की कमी होती है और इसी वजह से कैल्शियम वाले फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है। इस दौरान दूध, पनीर और दही जैसे चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।


अंडे: इसमें विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई सेहत के लिए फायदेमंद है और पीरियड्स के समय हर दिन अंडे का सेवन करना चाहिए।

चॉकलेट: डार्क चॉकलेट का सेवन करके महिलाएं पीरियड्स के दर्द से छूटकारा पा सकती है।