पूर्व पीएम वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि है और इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता सदैव अटल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की है।
लाल चौक पर तिरंगा, घाटी में गूंजा वंदे मातरम!
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज चौथी पुण्यतिथि है और इस मौके पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को उनका जन्म हुआ था और 16 अगस्त 2018 को वाजपेयी ने दिल्ली में आखिरी सांस ली थी।
वाजपेयी पहले ऐसे नेता है जिनको विपक्ष भी अपना आर्दश मानता है और वे 3 बार देश के प्रधानमंत्री भी बने थे। वाजपेयी एक अच्छे नेता होने के साथ बहुत ही शानदार कवि थे जिनकी कविताएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उनकी याद दिलाती है।

10 बार लोकसभा सांसद और 2 बार राज्यसभा के लिए चुने गए। वाजपेयी को साल 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके समय में लाहौर से दिल्ली बस सेवा शुरू हुई थी जो बहुत बड़ा फैसला था।





