रूस और यूक्रेन की जंग के साथ भारत में जल्द आएगी कोरोना की चौथी लहर!
इस समय पूरी दुनिया का ध्यान रूस और यूक्रेन की जंग पर केद्रित है और इसके कारण कोरोना जैसी भयंकर महामारी पर कोई भी देश ध्यान नहीं दे पा रहा है। कोरोना की महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और इस बात को पूरी दुनिया जानती है लेकिन इसके बाद भी उनकी अनदेखी नए खतरे की तरफ इशारा कर रही है। भारत में अभी कोरोना का खतरा नहीं टला है और IIT कानपुर ने चौथी लहर आने की भविष्यवाणी कर दी है।
Congress विधायक ने थानेदार को 7 मिनट तक सुनाई गालियां , धमकाया, Audio Viral हुआ तो खुली पोल
आईआईटी कानपुर के अनुसार भारत में कोरोना की चौथी लहर मध्य जून से शुरू हो सकती है जो अगस्त के अंत तक अपनी चरम पर हो सकती है। मौजूदा समय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में नए कोविड संक्रमण के मामलों की संख्या 6 हजार से ज्यादा है तो मरने वालों का आंकड़ा 200 से ज्यादा रह रहा है। भारत में सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या दूसरी लहर के समय देखी गयी थी और तीसरी लहर में यह दर बहुत कम रही थी।
हिटलर की यादों को फिर से ताजा कर रहा है, Russia का हमला
चौथी लहर का खतरा बढ़ने का कारण यूक्रेन से लौट रहे छात्रों पर ज्यादा हो सकता है इसलिए उनको टीका लगाने की बात कही जा रही है। टीका लगने के बाद मौत होने की संभावन कम हो जाती है और तीसरी लहर में यह बात सही साबित हो चुकी है। इसी वजह से टीका लगाने को लेकर इतना प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

आईआईटी कानपुर ने पहले भी कोरोना की लहर को लेकर दावा किया था जो सही साबित हुआ था अब चौथी लहर का दावा भी सच साबित होता दिख रहा है। लोगों ने कोरोना को हल्के में लेना शुरू कर दिया है जो चौथी लहर का सबसे बड़ा कारण बनेगा। चौथी लहर में कोरोना का नया वायरस कितना खतरनाक होगा इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।





