मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जोधपुर संभाग

राजस्थान: इस दिन होगा रोडवेज बसों में फ्री सफर, फिर मिलेगी 50 फीसदी की छूट

प्रकाशित: Mar 01, 2023 04:44रिपोर्ट: Navtej TV

हर साल की तरह इस बार भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च ) पर राज्य में महिलाओं के लिए बसों में फ्री सफर करने का तोहफा दिया है। रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए है जिसके तहत राज्य में महिलाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में फ्री सफर कर सकेंगी।

यह सुविधा 7 मार्च को रात 12 बजे से मिलेगी और 8 मार्च रात 11.59 बजे तक जारी रहेगी। इस सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का आर्थिक भार आएगा। फ्री सुविधा का लाभ राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।

इससे पहले राजस्थान सरकार बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की महिलाओं को एक अप्रैल से रोडवेज बस में आधा किराया करने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट में भाषण में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा की थी जो अप्रैल से लागू होगी।

मौजुदा समय में रोडवेज की ओर से महिलाओं को किराये में 30 फीसदी की छूट दी जा रही है। लेकिन अगहले महीने से इस छूट की सीमा को 30 से बढ़ाकर 50 फीसदी हो जाएगी। इस फैसले के बाद रोडवेज को हर साल 3.50 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ेगा।