मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

आज से राजस्थान की जनता को मिलेगा ये बड़ा फायदा, 500 रुपए में सिलेंडर,आधा किराया, फ्री लाईट, पढ़े पूरी खबर

प्रकाशित: Apr 01, 2023 12:06रिपोर्ट: Navtej TV

1 अप्रैल से राजस्थान की जनता को बड़ा फायदा होने जा रहा है। नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत और इसी के साथ आम जनता को बहुत कुछ फ्री में मिलेगा। गैस सिलेंडर , बिजली, पेंशन, चिरंजीवी योजना और बसों में आधा किराया जैसी कई सुविधाएं आज से मिलनी शुरू हो जाएगी।

तो जानें 1 अप्रैल से क्या.क्या फ्री में मिलेगा

किसानों को फ्री में बिजली
प्रदेश के लगभग 10 लाख से ज्यादा किसानों को 2000 यूनिट महीने तक फ्री बिजली मिलेगी।यानि हर किसान को प्रतिदिन 60 यूनिट से ज्यादा बिजली फ्री में मिलेगी जिसके कारण वह आसानी से खेती कर पाएगा। आम बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।

तुम लोग सिख तो हरगीज नहीं हो

500 रुपए में गैस सिलेंडर
पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना को शुरू किया था लेकिन पिछले कुछ समय से सिलेंडर इतना मंहगा हो गया है कि आम आदमी उसके इस्तेमाल से दूरी बना रहा था। लेकिन राजस्थान सरकार ने
उज्ज्वला योजना वाले परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था। इसे भी एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है।

रोडवेज बसों में महिलाओं का आधा किराया
आज से महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में आधा किराया ही देना पड़ेगा। महिलाओं को किराए में छूट 30 से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी गई है।

अब चिरंजीवी योजना में मिलेगा 25 लाख तक इलाज
चिरंजीवी योजना से जुड़े लोगों को 1 अप्रैल से 25 लाख तक का इलाज फ्री में मिलेगा। एक्सीडेंट बीमा भी कल से 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख के पार हो गया है।

1000 रुपए पेंशन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1 अप्रैल से 15 फीसदी बढ़कर मिलेगी। यानि आज से पेंशन 1000 हजार रुपए मिलनी शुरू हो जाएगी।