मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

इस बार नहीं होगी कोई गलती, सलमान का होगा मुसेवाला जैसा हाल!

प्रकाशित: Jun 06, 2022 21:03रिपोर्ट: Navtej TV

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है और इसी वजह उनके फैंस में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। हत्या के इतने दिन बाद भी आरोपियों में किसी प्रकार का भय नहीं है और इस बात का सबूत तब मिला जब आरोपियों ने एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।

Jaipur mayor somya gurjar ने बताई नगर निगम आपके द्वार अभियान विशेषताएं! Jaipur news Nagar Nigam

इस बार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है और इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सलीम मॉर्निंग वॉक के बाद बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनेड में जहां जाकर बैठते हैं उस जगह से यह लेटर मिला है। इसमें लिखा हुआ है कि उसका हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा किया जाएगा। इस खत में G.B और L.B भी लिखा ​हुआ है।

मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी क्योंकि सलमान को लॉरेंस गैंग ने पहले भी धमकी दे रखी है। मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया तो सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बिश्नोई ने काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान की हत्या की साजिश रची थी।


सलमान को इससे पहले जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी और उस समय हत्या की साजिश नाकाम हो गई थी। पूछताछ में सलमान की हत्या की साजिश की बात कबूल की और कहा की जब मौका मिला था तो वह ज्यादा दूर थे। इसके बाद एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई जिसकी किमत 4 लाख बताई है।