मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Gangubai Controversy: भंसाली ने फिल्म के नाम पर मेरी मां को बना दिया सेक्स वर्कर!

प्रकाशित: Feb 15, 2022 18:42रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है और गंगूबाई के परिवार के लोगों ने उनकी मां का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस फिल्म के कारण गंगूबाई के परिवार की परेशानी बढ़ गयी है है और वह लोगों से बचने के लिए अपना आशियाना बदल रहे हैं।

पिता चलाते थे पान की दुकान,अब बेटा IPL खेलने के लेगा 10 Crore

गंगूबाई ने चार बच्चों को गोद लिया था इसके बाद उनका परिवार बढ़ता ही गया। ट्रेलर को देखकर पूरा परिवार हैरान है कि जिस तरह से गंगूबाई की इमेज को दर्शाया जा रहा है, वो पूरी तरह से गलत है। गंगूबाई एक सोशल एक्टिविस्ट लेकिन उनको सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर लोग हमसे सवाल कर रहे है कि आपकी मां प्रॉस्टीट्यूड थी और हम लोग उन्हें सोशल वर्कर बताते है। इसके बाद परिवार के लोगों ने संजय लीला भंसाली और राइटर हुसैन जैदी को नोटिस भेजा है।

इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। अजय इस फिल्म में माफिया डॉन के रोल में हैं तो आलिया गंगूबाई का रोल प्ले कर रही है। आलिया भट्ट को एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है जो बाद में मुंबई में एक सशक्त महिला के रूप में उभरती है जो समाज सेवा का काम करने लग जाती है।

वहीं अजय मुंबई के माफिया डॉन रहे करीम लाला का रोल प्ले कर रहे हैं और फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सेक्स वर्कर से माफिया डॉन बनी आलिया सफेद रंग के लिबास में दर्शकों को जमकर पंसद आ रही है। गंगूबाई की कहानी 1960 के दशक की है जो उस समय मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे दबंग महिला थी।