बॉक्स ऑफिस पर छाया 'गंगूबाई' का जलवा, बम्पर ओपनिंग से हुआ आगाज
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का पहले दिन ही सिनेमाघरों पर छा गयी है और दर्शकों का जबदस्त प्यार मिलता दिख रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया है। कोरोना काल के बाद बॉलीवुड की पहली सबसे बड़ी फिल्म पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है। इस फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था और लग रहा था कि इसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
Russia Ukraine War: पहले मिसाइल अटैक अब शहर में घुसे टैंक, रूसी हमले में 7 की मौत!
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं और पहले दिन करीब 9 से 10 करोड़ का बिजनेस किया है। गंगूबाई की कमाई फिल्म 83 से ज्याद कर सकती है। वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।
फिल्म की कहानी उस लड़की को लेकर बनी है जिसके साथ बहुत बुरा हुआ और इसके बाद वह गंगूबाई काठियावाड़ी माफिया क्वीन बन जाती है। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म में आलिया,अजय के साथ विजय राज, सीमा पाहवा और शान्तनु माहेश्वरी ने अच्छा अभिनय किया है। इस फिल्म कमाई लगभग 100 करोड़ तक पहुंच सकती है।

अजय मुंबई के माफिया डॉन रहे करीम लाला का रोल प्ले कर रहे हैं और फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सेक्स वर्कर से माफिया डॉन बनी आलिया सफेद रंग के लिबास में दर्शकों को जमकर पंसद आ रही है। गंगूबाई की कहानी 1960 के दशक की है जो उस समय मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे दबंग महिला थी।





