मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएगा देश का जाबाज 'बिरा', पूरा देश में शोक में डूबा

प्रकाशित: Dec 10, 2021 16:47रिपोर्ट: Navtej TV

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS प्रमुख बिपिन रावत के साथ 13 लोगों की जान चली गई।
इस हादसे के दौरान बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आम लोग सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर के दर्शन करेंगे और इसके पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली स्थित पालम एयरबेस पर आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पालम स्थित एयरबेस पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री अमित शाह ने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर
जाकर श्रद्धांजलि दी।

बिरा के जाने से शोक में डूबा देश
CDS प्रमुख बिपिन रावत के निधन की खबर के बाद पूरा देश शोक में डूब गया और लोगों उनके सम्मान में उनकी पूरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करके उनको याद कर रहे हैं। उनकी सादगी को लेकर कई प्रकार की बातें सामने आ रही है और इसी वजह से उनकी निधन की खबर से लोग सदमे में हैं।

​​​​​​​
इस बार मौत को चकमा देने से चुके
CDS प्रमुख बिपिन रावत का कई बार मौत से सामना हुआ था और हर बार वे मौत को चकमा देने में कामयाब रहे हैं। लेकिन इस बार मौत ने उनको चकमा दे दिया। इस हादसे के बाद वह जीवित थे लेकिन ज्यादा चोट आने के कारण वह बच नहीं सके।

40 साल तक की देश सेवा
बिपिन रावत ने लगभग देश की 40 साल तक सेवा कि और उनकी कुशलता को लेकर हर कोई उनका दिवाना था। उनके रणनीति में ही भारतीय सेना के बड़े—बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था।