मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, फिर चमकेगी स्किन

प्रकाशित: Sep 09, 2022 21:24रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय सभी अपने आप को खुबसूरत बनाने के लिए कई प्रकार ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है औैर सबसे ज्यादा इस्तेमाल महिलाएं करती है। लेकिन इसके बाद उनको हमेशा चेहरे पर होने वाले पिंपल्स को लेकर शिकायत रहती है। पिंपल्स की समस्या से उनकी सुंदरता को गायब होती है साथ ही में उनको शर्मिदंगी का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मुहांसे जैसी समस्या से परेशान है तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को चमका सकती है।

महिलाओं को दर्द देने वाली ये कुप्रथा कब तक?

एप्‍पल साइडर विनेगर
मुहांसों के लिए एप्‍पल साइडर विनेगर बहुत फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसके इस्तेमाल से आप हमेशा के लिए परेशनी को अलविदा कह सकते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको इसमें थोड़ा सा पानी के साथ मिलाकर कॉटन की सहायता मुहांसों के ऊपर लगाना होगा।

एलोवेरा
सभी प्रकार ब्यूटी प्रोडक्ट में स्किन की देखभाल के लिए सबसे ज्‍यादा एलोवेरा जैल का प्रयोग किया जाता है। आप इसका जीतना इस्तेमाल करेंगे उतना ही निखार आपके चेहरे पर आएगा। इसके इस्तेमाल से स्किन की नमी नहीं जाएगी और निखार बरकरार रहेगा।


ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है और इसका इस्तेमाल आपके चेहरे के लिए बहुत अच्छा साबित होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुहांसों के बैक्‍टीरिया और इंफेक्‍शन का सफाया कर देते है।