राहुल गांधी की भारत जोड़ों को गोवा में लगा बड़ा झटका, बीजेपी ने किया बड़ा दावा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से कांग्रेस में जान फूंक रहे है तो दूसरी तरफ उनके नेता ही उनका साथ छोड़ रहे है। गोवा में बीजेपी प्रदेशध्यक्ष ने दावा किया है कि कांग्रेस के 8 से ज्यादा विधायक बीजेपी में शामिल होंगे जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस के 8 विधायक को लेकर बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने दावा किया है कि यह सभी विधायक हमारे साथ जुड़ेंगे।
हैवान पति ने पत्नी को अर्घनग्न घर के बाहर बैठाया, देखें शर्मनाक VIDEO
40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी थी। वहीं कांग्रेस के 11 विधायकों को जीत मिली थी लेकिन अब 8 विधायक पार्टी छोड़ने वाले जो बहुत बड़ा झटका है। इससे पहले भी इस प्रकार के दावे किए गए थे लेकिन इस बार विधायक जल्द पाला बदलने की तैयारी में है।

कांग्रेस के 11 विधायकों में से 8 के पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने की बात सही साबित होती है तो यह बहुत बड़ा झटका होगा। कांग्रेस ने अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह पार्टी के लिए बड़ी परेशानी बनेगी। कांग्रेस ने माइकल लोबो को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने का फैसला किया था।





