मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

केसरिया महापंचायत से गोगामेड़ी की दहाड़, केन्द्र और राज्यों सरकार को दी चेतावनी

प्रकाशित: Apr 10, 2023 13:53रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर में रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में केसरिया महापंचायत का आयोजन किया गया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर क्षत्रिय समाज के लोगों सहित प्रदेश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महापंचायत के आयोजक और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि समाज की मांगे नहीं मानी गयी तो हम कुछ भी करने के लिए तैयार है। हम अपने अधिकारों के लिए राजस्थान से दिल्ली तक कूच कर सकते हैं।

फटाफट अंदाज में Rajasthan की बड़ी खबरें

गोगामेड़ी ने कहा कि श्रत्रिय समाज कई सालों से चला आ रहा है और उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता लेकिन सरकार उनके हक के लिए कुछ नहीं करती है। हमें जो आरक्षण मिला है वह बहुत कम है हमे भी उसी तरह का आरक्षण चाहिए जो अन्य को मिला हुआ है। आरक्षण देने में भेदभाव नहीं होना चाहिए हमारे समाज के लिए भी राज्य सरकार एक बोर्ड का गठन करें ताकि हमारे समाज का उत्थान हो सकें। ईडब्लूएस सवर्ण आर्थिक पिछड़े अब अपने हक की मांग कर रहे है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कोई झुका नहीं सकता। अपने हक और अधिकार के लिए यह महापंचायत बुलाई है। हमारी प्रमुख मांग ईडब्लूएस आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत किया जाए।

बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री पर जो एफआईआर हुई है उसे बंद की जाए। अगर किसी ने उनको गिरफ्तारी करने की जरूरत की तो उसको करणी सेना का सामना करना होगा। हमारे क्षत्रिय समाज ने साधु संतो ब्राह्मणों की रक्षा के लिए अपने सर कटवाए हैं। अगर सरकार समय रहते हमारी मांगों को मान लेती है तो भविष्य में कोई आंदोलन नहीं होगा और ऐसा नहीं होता है तो सरकार को हम अपनी ताकत दिखा देंगे।