मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

मोदी सरकार ने तोड़ी PFI की कमर, 5 साल के बैन के बाद होगा बड़ा एक्शन

प्रकाशित: Sep 28, 2022 17:15रिपोर्ट: Navtej TV

केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को 5 साल के लिए बैन कर दिया। इस खबर को लेकर पहले ही चर्चा तेज हो गई थी और आज सुबह मोदी सरकार ने उस चर्चा पर मुहर लगा दी। च्थ्प् के अलावा उससे जुड़े हुए 8 संगठनों पर कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार इन संगठनों का संबंध आंतकी गतिविधियों से जुड़ा पाया गया है। सरकार ने कहा इन सभी संगठनों की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है।

एनआईए और राज्यों की पुलिस ने 27 सितंबर की रात को उससे जुड़े संगठनों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। छापेमारी में 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 27 सितंबर को दूसरे राउंड की छापेमारी में 250 लोग गिरफ्तार हुए थे।

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

जांच एजेंसियों को च्थ्प् के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले और इसी आधार पर इनको बैन किया गया है। PFI ने प्रधानमंत्री की रैली में हमले की साजिश भी रची थी। यह संगठन लंबे समय से भारत में आंतकी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा हुआ था और इसी वजह उसके खिलाफ इतने सबूत मिले है कि कोर्ट से भी इनको राहत नहीं मिलेगी।


PFI जुड़े इन संगठनों पर भी लगाया गया प्रतिबंध

1ऑल इंडिया इमाम काउंसिल

2 कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया

3 रिहैब इंडिया फाउंडेशन

4 नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन

5एम्पावर इंडिया फाउंडेशन

6 जूनियर फ्रंट

7 नेशनल विमेन्स फ्रंट

8 रिहैब फाउंडेशन