मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस गेंदबाज ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को दिलाई शानदार जीत

प्रकाशित: Apr 28, 2022 17:14रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2022 के 40वें मैच में गुजरात ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में रायॅल्स को पछाड़ कर नंबर वन पर पहुंच गई है। इस मैच में गुजरात के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने शानदार पारी खेलकर आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई है। अंतिम ओवर में राशिद और तेवतिया ने जमकर बल्लेबाजी करके टीम को जीत दिलाई। राशिद ने 11 गेंद में 33 रन और तेवतिया के बल्ले से 21 गेंद में 40 रन बनाए।

बलूचिस्तान की महिला सुसाइड बॉम्बर जिससे हिल गया पाकिस्तान!

अंतिम ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी और क्रीज पर राहुल तेवतिया और राशिद खान थे। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्के और एक चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरा अर्धशतक जड़ा और उन्होंने 42 गेंद में 65 रन बनाए।

हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 5 विकेट झटके और टी-20 क्रिकेट में उमरान ने पंजा खोलते हुए 5 विकेट अपने नाम किए हैं। इस गेंदबाज ने 4 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। इस बार गुजरात की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और वह इस बार इस खिताब को जीतने वाली सबसे प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है।


प्लेइंग इलेवन:

हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को येन्सन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन

गुजरात- ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल अभिनव मनोहर डेविड मिलर, हार्दिक पंड्या (कप्तान) राहुल तेवतिया,राशिद खान, यश दयाल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन अल्जारी जोसेफ