मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

मिलर बना गया रॉयल्स के लिए किलर, छक्कों की हैट्रिक लगाकर दिलाई शानदार जीत

प्रकाशित: May 25, 2022 17:39रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग2022 सीजन के पहले क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइलन में प्रवेश कर लिया है। इस मैच के जीत के हीरों साउथ अफ्रीका के स्टार प्लेयर डेविड मिलर रहे जिनके बल्ले ने ऐसा तूफान मचा दिया की रॉयल्स के गेंदबाजों के छक्के छूट गए।

मिलर पहले राजस्थान टीम के साथ थे लेकिर इस बार उनको रिटेन नहीं किया गया था और ऐसे में मेगा ऑक्शन में नई टीम गुजरात टाइटन्स ने अपने साथ जोड़ा। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 188 रनों का विशाल स्कोर बना दिया।

Spice Jet की flight नदारद, यात्रियों ने किया हंगामा! 3 viewsMay 25, 2022

इस पारी में बटलर ने 56 बॉल पर 89 और संजू सैमसन ने 26 बॉल पर 47 रनों की शानदारी पारी खेली। लेकिन इसके जवाब में गुजरात टीम ने 3 विकेट पर 191 रन बनकार 7 विकेट से मैच जीत लिया। अंतिम ओवर में गुजरात को 16 रनों की जरूरत थी तो मिलर ने लगातर 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी।


इस जीत में अहम रोल डेविड मिलर का रहा है जिन्होंने 38 बॉल पर 68 रनों की ताबड़तोड़ में 5 छक्के भी जड़े। गुजरात टीम 85 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी लेकिन इसके बाद मिलर ने ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे और उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गुजरात फाइनल में प्रवेश कर चुकी है तो रॉयल्स को एक और मौका मिलेगा फाइनल में जाने के लिए।

गुजरात- ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी

राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय