मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

हार्दिक की गुजरात की प्लेऑफ में हुई धमाकेदार एंट्री, पहली बार में बनेगी चैंपियन

प्रकाशित: May 11, 2022 16:54रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 15 में इस बार बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई और चेन्नई को लेकर बड़े दावे किए जा रहे थे। लेकिन जब सीजन शुरू हुआ तो दोनों टीमें 4 मैच भी नहीं जीत पाई और अंतिम 4 में जगह बनाने से पहले ही बाहर हो गई।

Bollywood industries को साउथ स्टार ने दिखाया आईना, मुझे afford करने की औकात नहीं!

लेकिन पहली बार आईपीएल में शामिल हुई गुजरात और लखनऊ ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया और सबसे पहले प्लेऑफ में जाने वाली टीमों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।कल खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 144 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ की टीम 14 ओवर में 82 रन पर सिमट गई और गुजरात प्ले-ऑफ में आसानी से पहुंच गई। राशिद खान ने 4 विकेट, यश दयाल और आर साई किशोर ने 2-2 विकेट झटके। प्ले-ऑफ में अब तीन टीमों को जगह बनानी है जिसमें लखनऊ, राजस्थान और बेंगलुरु इस दोड़ में सबसे आगे हैं।


प्लेइंग-11
लखनऊः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, आवेश खान, मोहसिन खान, करण शर्मा।

गुजरातः रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, यश दयाल, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।