मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
छत्तीसगढ

गाय के गोबर से बनाया गुलाल तो मिला बड़ा ऑर्डर, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Mar 01, 2022 19:08रिपोर्ट: Navtej TV

रंगों का त्यौहार होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी दुश्मनी को भुला देते है लेकिन इन दिनों कई ऐसे कैमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल हो रहा है जो लोगों की स्किन को खराब कर देता है। कैमिकल रंगों के कारण कई लोग रंग से होली खेलना ही बंद कर दिया है। इसी वजह से लोगों ने गुलाल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया लेकिन इसमें भी कई प्रकार मिलावट हो रही है इसके कारण लोग गुलाल से होली खेलना भी बंद कर दिया है।

लेकिन इस बाद छत्तीसगढ़ के रितेश अग्रवाल ने ऐसा काम​ किया जिसके कारण लोग फिर से गुलाल से होली खेल सकेंगे। रितेश ने इस बार गोबर का इस्तेमाल करके गुलाल तैयार किया है और इसको इस्तेमाल करने के लिए वेस्ट फूलों का भी इस्तेमाल किया है। गुलाल बनाने की 5 से 6 दिन का समय लगता है।

इसके लिए पहले गोबर के कंडे को सुखाया जाता है और इसके बाद उसे पीस कर इसमें फूलों को मिला दिया जाता है। इसके इसमें पाउडर में कस्टर्ड पाउडर और खाने के रंग मिलाकर गुलाल तैयार किया जाता है। इसके बाद कई लोगों ने इस रंग को लेने के लिए बड़े ऑर्डर दिए है। इसकी कीमत 50 से 100 रूपए बताई जा रही है।