मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
छत्तीसगढ

महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने वाले धर्मगुरु की बड़ी मुसीबत

प्रकाशित: Dec 27, 2021 18:30रिपोर्ट: Navtej TV

रायपुर में आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण ने महात्मा गांधी को लेकर एक ऐसी अभद्र टिप्पणी कर दी जिसके कारण पूरे देश में बवाल मच गया है। धर्मगुरु ने अपने इस बयान में कहा कि इस्लाम के कारण बहुत ज्यादा खतरा हुआ है और इसके कारण कई देशों के टूकड़े हो चुके है।

सबसे पहले इन लोगों को लगेगी 'प्रिकॉशन डोज', जानें कब आएगा आपका नंबर

कालीचरण ने अपने भाषण में कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति का सहारा लेकर राष्ट्र पर अधिकार जमाना है। हमारे सामने ही 1947 में कब्जा किया गया और इसके बाद ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर भी इस तहर से अधिकार जमाया गया है। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या की।

धर्मगुरु कालीचरण के विवादित ​वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो इस पर जमकर राजनीति भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी धर्मगुरु पर तंज कसते हुए लिखा बापू के कातिल अब तक जिंदा हैं, जिसके लिए वे शर्मिंदा हैं। नवाब मलिक इस तहर के विवादों में कुद पड़ते है और अपने आप को सच्चा देशभक्त कहने में कोई कसर नहीं छोड़ते है।


महात्मा गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने की वजह से कालीचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में ही टिकरापारा क्षेत्र में अपराध क्रमांक 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कांग्रेस इसको लेकर जबरदस्त विरोध जताया है और कहा कि धर्म के नाम पर संसद गलत रास्ते पर चली गयी है। यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ कि गोडसे को लेकर विवाद खड़ा हुआ है पहले भी गोडसे को लेकर जमकर राजनीति हुई है।