H3N2 वायरस: इन लोगों पर तेजी से होगा असर, जानें इसका खतरा
कोरोना वायरस के बाद इन दिनों इन्फ्लुएंजा ए वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और इसके कारण कई लोग बीमार होने के साथ अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। इस वायरस का खतरा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है और इस वजह से लोगों को इस वायरस से बचने के लिए कहा जा रहा है।
इस वायरस के संक्रमित होने पर रोगी में तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ,थकान और सूखी खांसी जैसे सामान्य लक्षण नजर आ रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि इस वायरस से बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि आप इससे सुरक्षित रह सकें।
Uttarakhand Police की शान Kattie ने महज़ 30 Sec.में खोला murder का राज
कोविड-19 और H3N2 वायरस दोनों अलग हैं लेकिन इसका खतरा उतना ही जो पहले था। इसके लिए आपको मास्क का इस्तेमाल करने के साथ अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना, हाथ साफ रखें और संक्रमण से बचने के लिए चेहरे-आंखों को बार-बार पानी से साफ करते रहे।
वायरस का खतरा
अगर कोई इंसान पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके लिए यह वायरस बहुत ही खतरनाक है। ऐसे में उनकी जान जाने का खतरा भी होता है। अस्थमा, हृदय रोग, डायबिटीज, कमजोर इम्यूनिटी की शिकायत वाले रोगियों को तो पूरी तरह इससे बचकर रहना होगा।
वायरस से कैसे बचें
वायरस का फैलाव खांसी या छींक के माध्यम से होता है तो ऐसे में आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले मास्क लगाएं।
लक्षण
बुखार के साथ ठंड लगना, खांसी, नाक बहना या थकान के साथ सांस लेने में कठिनाई होती है।

