मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली

कोरोना के बाद तेजी से फैल रहा है ये खतरनाक वायरस, 2 की मौत..

प्रकाशित: Mar 10, 2023 00:31रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद लगा अब किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा लेकिन इस प्रकार के नए—नए वायरस के आने से हर दिन किसी ना किसी की जान जा रही हैं। लेकिन इन दिनों भारत में एक नया वायरस तेजी से फैल रहा है जिसका का नाम H3N2 इन्फ्लूएंजा बताया जा रहा है और इस वायरस के कारण 2 लोगों की जान भी चली गई है। इस वायरस का खतरा बहुत ज्यादा बताया जा रहा है और इसको लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड़ पर है।

हिन्दुस्तान में कहर ढहा रहे Heart Attack के मामले

देश में अभी तक H3N2 के 100 केस सामने आ चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में इस वायरस के केस देखने को मिले है। मरीजों में कोरोना जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इस वायरस के चपेट में आने के बाद 7 से 15 दिनों तक तेज बुखार के साथ खांसी होती है। यह लक्षण सामन्य बुखार की तरह होते है जिसके कारण इस वायरस का लोग हल्के में ले रहे है लेकिन जब इसका प्रभाव ज्यादा होता है तो फिर इंसान का बचान मुश्किल हो जाता है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क लगाने की अपील की गई है।


इस वायरस के कारण खांसी होती है और इसके बाद फेफड़ों में भी इंफेक्शन होता है। इसका असर बच्चों पर ज्यादा देखने को मिलता है और इसी वजह से उनको ICU तक में भर्ती करना पड़ रहा है। चिकित्सा विभाग के अनुसार OPD में हर तीसरा-चौथा मरीज खांसी-बुखार की शिकायत लेकर आ रहा है। इसी आधार पर लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि इस वायरस से बचने के लिए कोरोना नियमों का पालन करें ताकि आपके साथ आपका परिवार भी सुरक्षित रहे। यह वायरस मौसम में हो रहे बदलाव के कारण ज्यादा तेजी से फैल रहा है इसलिए आप इसको हल्के में नहीं लें और बिना देरी किए ​डॉक्टर से मिले।

लक्षण
5 दिन तक तेज बुखार
तेज खांसी और गले में दर्द
सांस लेने में तकलीफ
कमजोरी के साथ थकान