मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पंत को आराम और IPL के चैंपियन कप्तान को मिली टीम इंडिया की कमान

प्रकाशित: Jun 16, 2022 17:25रिपोर्ट: Navtej TV

आयरलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है और इस बार टीम की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी है। जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत को आराम दिया गया है।

बेटे-बहू का चाकू से गला काटकर पिता ने कटोरे में धोएं हाथ, बोला मुझे कोई अफसोस नहीं

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है। इन दोनों मैचों का आयोगन 26 और 28 जून को होगा और इस सीरीज के लिए सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। आयरलैंड टीम इतनी मजबूत टीम नहीं है और इसी वजह से युवा टीम को मौका दिया गया है। इस टीम में आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले लगभग सभी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक


हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2022 में जबरदस्त वापसी करते हुए पहली बार में गुजरात टाइटन्स को आईपीएल का विजेता बना दिया है। हार्दिक को अफ्रीका के खिलाफ उप-कप्तान बनाया गया है और अब आयरलैंड दौरे में उनके हाथ में टीम की कमान दी है।