मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस खिलाड़ी के कारण हार्दिक पांड्या का ​करियर खतरे में पड़ा,ऑलराउंडर-फिनिशर की तलाश खत्म

प्रकाशित: Feb 23, 2022 19:07रिपोर्ट: Navtej TV

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वेंकटेश अय्यर ने अपने प्रदर्शन से सभी लोगों को दिल जीत लिया है। इस प्रदर्शन के बाद उनकी टी20 टीम में जगह पक्की मानी जा हरी है और ऑलराउंडर की कमी को पूरा करके दिखाया है। टीम इंडिया को लंबे समय ऑलराउंडर-फिनिशर की तलाश थी जो वेंकटेश पर जाकर खत्म होती दिख रही है।

हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का सबसे अच्छा ऑलराउंडर-फिनिशर माना जाता है लेकिन उनकी चोट उनके साथ टीम इंडिया के लिए परेशानी बनी हुई थी। लेकिन विश्व कप के शुरू होने के साथ ही टीम की पेरशानी बढ़ने लगी थी लेकिन अब वेंकटेश ने उस परेशानी को कम कर दिया है।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीनों मैच में वेंकटेश ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर अपनी ताकत दिखाई। पहले टी-20 में 13 बॉल में 24, दूसरे टी-20 में 18 बॉल में 33, तीसरे टी-20 में 19 बॉल में 35 रनों की पारी खेलते हुए भारतीय पारी का शानदार अंत किया। इसके साथ इस खिलाड़ी ने गेंद से भी कमाल दिखाया और 2 विकेट अपने नाम किए।

​​​​​​​

टी-20 वर्ल्डकप के बाद हार्दिक पंड्या टीम में दिखाई नहीं दे रहे है और इसी वजह से आने वाले विश्व कप में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देने की चर्चा तेज हो रही है। बताया जा रहा है कि आईपीएल तक हार्दिक पंड्या फिट होंगे और अक्टूबर-नवंबर में होने टी-20 वर्ल्डकप होगा। अगर दोनों खिलाड़ी फिट रहते है तो चयनकर्ता के लिए परेशानी होगी वह किस खिलाड़ी को टीम में ले और किसे बाहर रखें।