मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

शादी की उम्र बढ़ने पर हुआ विवाद: शादी जल्दी नहीं होने पर बच्चे देखते है पोर्न फिल्में

प्रकाशित: Dec 18, 2021 15:42रिपोर्ट: Navtej TV

लड़की की शादी उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने पर आम जनता से ज्यादा नेताओं को परेशानी हो रही है। शादी की उम्र बढ़ने पर सबसे ज्यादा विवाद सपा नेताओं के बयान से हो रहा है। समाजवादी पार्टी के कई नेता केंद्र के इस फैसले पर आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। अबु आजमी, शफीकुर्रहमान बर्क के बाद अब सपा सांसद एसटी हसन ने तो ऐसा अजीबोगरीब बयान दिया है जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हो रहे है।

रेप पर इन नेताओं के बिगड़े बोल,सुनकर आएगी आपको भी शर्म
सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि जब लड़कियां बच्चे पैदा करने लायक हो जाएं तो उसी उम्र में शादी कर देनी चाहिए। इसके बाद नेताजी ने कहा कि ज्यादा उम्र बढ़ने से बच्चे पोर्न फिल्में देखने लगते हैं और इससे परेशानी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं 16 वर्ष से 30 वर्ष तक मां बन सकती है तो और 16 साल की उम्र से ही शादी के प्रस्ताव आने शुरू हो जाते है। ज्यादा उम्र में शादी करने से कई नुकसान भी बता दिये।


18 की उम्र में वोट कर सकती है तो वह शादी क्यों नहीं कर सकती है? हमने लिव इन रिलेशन को मंजूरी दे दी है, जो गलत है। इससे पहले सपा नेता अबु आजमी ने भी कहा था कि शादी की उम्र बढ़ाए जाने से लड़कियां गलत रास्ते पर चली जाएगी। सपा सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क ने तो इस कदम को गलत बताते हुए कहा कि भारत में अधिकतर लोग गरिब है तो कम उम्र में अपनी बेटी की शादी करना चाहते है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने इस बयानों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह बयान उनका स्वंय का है।