इस कारण महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा आता है हार्ट अटैक, जानें पूरी वजह
पिछले कुछ समय की बात करें तो दुनिया भर के कई बड़े लोग हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा चुके है जबकि उनकी उम्र बहुत कम थी। लेकिन इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि हार्ट अटैक में मरने वाले पुरूष ही होते है जबकि महिलाओं की संख्या बहुत कम है। इस बात को लोग सामान्य बात मानकर टाल देते है लेकिन इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है।
ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न हार्ट अटैक के कारण दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन उनकी मौत फिर से लोगों के लिए चर्चा बन गयी है। यह बीमारी तेजी से दुनिया में फेल रही है और हर साल लाखों की तादाद में इसके कारण लोगों की जान जा रही है। अगर आप को इस बीमारी से बचना है तो आपको हमारी यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए।
एक रिसर्च में का दावा किया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। 40 के बाद पुरूषों को हार्ट अटैक आने शुरू हो जाता है तो इसकी तुलना में महिलाओं को 55 की उम्र के बाद इसका खतरा होता है। हार्ट अटैक आने के कई कारणा होते है जिसमें कोलेस्ट्रोल लेवल, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को माना जाता है।

महिलाओं को दिल से जुड़ी कम परेशानी होती है और इसी वजह से उनकी मौत कम होती है। जबकि मेनोपॉज से पहले महिलाओं का एथेरोस्क्लेरोसिस उनकी रक्षा करता है। एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण इंसान की धमनियों में प्लेक डिपॉजिट जमा होने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। हाई प्री-मेनोपॉज़ल एस्ट्रोजन लेवल के कारण महिलाओं को अटैक नहीं आता है।





