अचानक हार्ट अटैक आने पर अपनाएं ये टिप्स, बच सकती है आप की जान
इन दिनों देशभर में ऐसे वीडियो देखने को मिल रहे है जिसमें कोई शख्स नाचते हुए या बैठे-बैठे हार्ट अटैक के कारण मौत के मुंह में चला जाता है। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स डॉक्टर के सामने ही एक मरीज को हार्ट अटैक आता है तो उसी समय डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए कुछ उपाय करता है और उसकी जान बच जाती है। लेकिन कई वीडियो में शख्स अचानक गिर जाता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। ऐसे में आप हमारी इस खबर को पढ़कर आप उस इंसन की जान बचा सकते है जिसके दिल का दौरा पड़ा हो।
घर के बाहर कदम रखते ही होगा मौत से सामना, बच्चा चोर Gang का जानें पूरा सच!
दिल शरीर में ऑक्सीजन और खून की सप्लाई करता है और इसमें जब भी परेशनी होती तो इंसान को दिल से जुड़ी परेशानी होती है। इसके ज्यादा होने से इंसान की मौत तक हो जाती है। कुछ सालों में हार्ट अटैक के केस तेजी से बढ़े हैं। यह समस्या अब 20 की उम्र के लोगों को भी हो रही है और डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां होने से इसका खतरा ज्यादा होता है।

कोरोना के बाद से हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के आंकड़ों में भारी इजाफा हुआ है। कोरोना मरीजों में खून के पतला होने की परेशानी होती है। डायबिटिज के मरीजों में हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है। हार्ट अटैक आने पर मरीज की छाती को हाथ से बार-बार दबाव चाहिए। ऐसा करने से उसका ब्लड सर्कुलेशन चलेगा।

