मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

राजस्थान में अंधड़ से हुई भारी तबाही, 15 की मौत और टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड

प्रकाशित: May 26, 2023 12:26रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में बीती रात आए तूफान ने जबरदस्त कहर बरपाया और इसके कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। तेज अंधड़ के साथ आई बारिश में लगभग 1 दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बताया गया है कि राजधानी जयपुर में लगभग 100KM प्रतिघंटा की स्पीड से चली तेज हवाओं के कारण भारी नुकसान हुआ है और कई इलाके अंधेरे में डूब गए।

इस अंधड़ में सबसे ज्यादा 10 मौत टोंक जिले में हुई है। जयपुर में 50 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात की बात भी सामने आई है। मौसम विभाग ने पहली चेतावनी जारी करते हुए बता दिया था। राजस्थान में जयपुर, टोंक, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, दौसा, सीकर, नागौर और अलवर में कई जगहों बरसात हुई है। आज भी तेज बारिश की बात कही जा रही है।

आखिर कब पूरी होगी कर्मचारियों की मांग?
जयपुर के सी-स्कीम में देर रात तेज बारिश के बाद जगह-जगह लंबा जाम लग गया। बिजली के पोल, दीवार और पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स का संचालन देरी से हुआ।
कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी फिर से जारी की गई है। नोतपा का असर कम हो गया है और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है जिसके कारण गर्मी से राहत मिली है।