मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

REET के बाद अब RAS बनने वाले लाखों युवाओं का सपना टूटा, हाईकोर्ट ने रद्द किया परिणाम

प्रकाशित: Feb 22, 2022 18:18रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों सरकारी भर्तियां युवाओं के लिए एक मजाक बनकर रही गयी है और इसके कारण लाखों युवाओं के सपने टूट रहे हैं। कभी पेपर आउट होता है तो कभी कोर्ट भर्ती को रद्द कर देता है और इसी वजह से भर्ती पूरी नहीं हो पा रही है। पिछले एक महीने में सरकारी भर्तियां गहलोत सरकार के लिए गले की फास बन गयी है जिसके कारण लाखों युवाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दिनों रीट की भर्ती को रद्द किया तो लाखों युवाओं के सपने टूट गए तो अब हाईकोर्ट ने RAS प्री परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया है। इस फैलसे के बाद लाखों युवाओं की उम्मीदे टूट गयी है। इस फैसले के बाद परिणाम पुनः जारी होगा जिसमें बहुत बड़ा बदलाव होगा कई अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा तो कई इस भर्ती से बाहर हो जाएंगे।

अभ्यर्थी लगातार मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन इस फैसले के बाद तो बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हाईकोर्ट ने विवादित 5 प्रश्नों को विशेषज्ञ कमेटी के पास पुनः भेजने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने पैरवी की है।

सीएम गहलोत से आरएएस भर्ती 2021 की मुख्य परीक्षा 25 और 26 फरवरी को ही आयोजित करने की बात कही थी। लेकिन कोर्ट के इस फैसले के बाद छात्रों में खुशी और गम का माहौल देखने को​ मिल रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे।

​​​​​​​

रीट भर्ती को बहाल करने के लिए अभ्यर्थी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटकाया है और भर्ती कराने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। रीट पेपर लीक के तार कई लोगों से जुड़े होने के कारण सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार एसओजी की जांच को सही बता रही है और पेपर लीक में शामिल सभी लोगों को पकड़ने का दावा कर रही है।