मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

जयपुर में फिर लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, कैबिनेट मंत्री मेहश जोशी तक लगाई गुहार

प्रकाशित: May 27, 2023 17:33रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर के कल्याण जी के रास्ते के बाद अब रामगढ़ मोड़ चौराहे स्थित कृष्णा कॉलोनी में हिंदुओं का पलायन जारी के पेंपलेट लगे हैं... इस तरह के पेंपलेट देर रात को लगने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई... जो पेंपलेट यहां पर लगाए गए है उन पर लिखा है कृष्णा कॉलोनी निवासी - पलायन को मजबूर, हवामहल के रामगढ़ क्षेत्र से हिंदुओं का पलायन जारी, वहीं इन पेंपलेट के नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और पार्षद पति पर आरोप लगाया गया है...

वही जैसे ही इन पेंपलेट लगाने की सूचना पुलिस को लगी तो स्थानीय थाना पुलिस और पुलिस विभाग के आला अधिकारी को पहुंची तो पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे... वही शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि लोगों की तरफ से सड़के नहीं बनने की वजह से इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं... हालांकि किन लोगों की तरफ से ये पेपमलेट लगाए गए इस बारे में भी किसी तरह से कोई जानकारी नहीं मिली है... फिलहाल कुछ ही देर बाद पुलिस की तरफ से एक बड़ी बैठक का आयोजन भी इलाके के लोगों के साथ किया जा रहा है ...

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

वहीं इलाके के लोगों ने कॉलोनी में धरना दे दिया है पुलिस विभाग के आला अधिकारी लगातार इन लोगों से समझाइश कर रहे हैं लेकिन इन लोगों का आरोप है कि हम लोग नगर निगम के अधिकारियों के अलावा किसी से ना तो मुलाकात करेंगे और ना ही कुछ बात... इन लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर हम लोगों की मांगों की तरफ तवज्जो नहीं दी जाती तो हम सड़क भी जाम करेंगे... ऐसी पिक्चर दो सिंह रावत मौके पर पहुंचकर इन लोगों से समझाइश कर रहे हैं कि आप लोग इस तरह से नहीं करें...