मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

भारतीय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है हॉलीवुड फिल्म, 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

प्रकाशित: Dec 22, 2021 21:17रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय में बॉलीवुड फिल्मों को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है लेकिन कोरोना काल के बाद फिल्मों की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। वहीं बात करें हॉलीवुड फिल्मों की तो उनका भारतीय सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। कोरोना काल के बाद अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ही बॉलीवुड पर धमाल मचा सकी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इसके बाद सलमान की फिल्म ने भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी।

राखी के पति ने पहली पत्नी पर लगाया धोखा देना का आरोप, राखी को बताया देवी

वहीं बात करें हॉलीवुड फिल्म spiderman - no way home ​की तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए है।
रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ की ओपनिंग करके सबसे बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद शुक्रवार को 21.37 करोड़, शनिवार को 27.10 करोड़ और रविवार को 30.23 करोड़ के बाद विकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है।


साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में स्पाइडरमैन ने सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन स्पाइडरमैन को अब
हॉलीवुड की सबसे शानदार मूवी The Matrix Resurrections से टक्कर मिलने वाही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई देने वाली है। प्रियंका के कारण इस फिल्म को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।