मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

22 कमरों के विवाद के बीच अमित शाह की पत्नी ने किया ताज का दिदार, जानें पूरा सच

प्रकाशित: May 23, 2022 23:07रिपोर्ट: Navtej TV

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ताजमहल को लेकर एक याचिका दायर की गई, जिसमें मांग की गई कि ताजमहल के ऊपरी और निचले हिस्से में बंद क़रीब 22 कमरे खुलवाए जाएं, याचिका में यह भी मांग की गई कि पुरातत्व विभाग को उन बंद कमरों में मूर्तियों और शिलालेखों की खोज करने का भी आदेश दिया जाए, जोर शोर से खबरें उठने लगी कि अब सामने आ जाएगा ताजमहल के 22 कमरों का सच, लेकिन याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दिया है.

हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर रिसर्च करो, इसके लिए एमए, पीएचडी करो, कोई न करने दे तो हमारे पास आओ, वहीं इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील रुद्र विक्रम सिंह ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में आदेश को चुनौती देंगे।

वहीं अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को आगरा ताजमहल देखने पहुंची और आगरा किले का भ्रमण भी किया। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट पहुंचीं। उन्होंने यहां कई स्टॉलों पर खरीदारी भी की। हुनर हाट में सजी कला प्रदर्शनी के साथ फोटो भी खिंचाए।

गृहमंत्री शाह की पत्नी सोनल शाह की फोटो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है..
मोटा भाई ने अपनी पत्नी को ताज महल यूं ही नहीं भेजा, बोले- जरा देख आओ अंदर क्या-क्या है फिर मैं कुछ करता हूं, मोटा भाई का भी जवाब नहीं...
अब ताजमहल की बारी!
यानि ताजमहल की याचिका भले ही कोर्ट ने खारिज कर दी हो, लेकिन ताजमहल के 22 कमरों में क्या है ये अभी लोगों के दिमाग में ही चल रहा है, आपको बतां दे कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है, क्योकि सोनल शाह सिर्फ अपने परिवार के साथ आगरा घूमने पहुंची है।