गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये रामबाण उपाय, नहीं होंगे बीमार
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और देश के कई हिस्सों में लू का कहर बरपना शुरू हो गया है। कई राज्यों में तो इसके कारण लोगों की जान तक जा रही है और कई लोग बीमार भी हो रहे है। लेकिन आज हम आपको इस लू से बचने का ऐसा रामबाण इलाज बताने जा रहे है जो आपको बीमार होने से बचाएगा। इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि आप इसकी चपेट में नहीं आए।
खाली पेट
अगर आप किसी काम के चलते कही बाहर जा रहे है तो आपको एक बात हमेशा याद रखनी होगी कि खाली पेट घर से बाहर नहीं निकले। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आप लू की चपेट में आसानी से आ जाएंगे।
पानी
पानी का सेवन करना शरीर के बहुत जरूरी है लेकिन गर्मी में इसका ज्यादा महत्व होता है। अगर आपको लू से बचना है तो दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना होगा ताकि लू का असर नहीं हो।
Miss Femina 2023 Nandini Gupta से ख़ास बातचीत
प्याज
कई लोग प्याज का इस्तेमाल करने से बचते है क्योंकि इसके सेवन से मुंह से गंद आती है। लेकिन उनको नहीं पता की गर्मी के मौसम प्याज खाने से ही लू से बचा जा सकता है। लू से बचने का रामबाण इलाज है।
कच्चा आम
आम गर्मियों में बहुत ज्यादा सेवन किया जाता है लेकिन कच्चा आम आपको लू के प्रकोप से बचा सकता है। इसका सेवन करके आप गर्मी के मौसम में बाहर घूम सकते है।





