हनीट्रैप: शादीशुदा महिला को गर्लफ्रेंड बनाना पड़ गया भारी, फिर शुरू हुआ गंदा खेल
राजस्थान में इन दिनों रैप और हनीट्रैप के कई मामले सामने आ रहे हैं और इसी वजह से प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा है। जयपुर में कई हनीट्रैप के मामले सामने आए है लेकिन इस बार जो मामला आया है वह सभी को हैरान करने वाला है। हनीट्रैप के मामले में एक सरकारी नौकरी करने वाला शख्स है जो शिक्षा विभाग में एलडीसी के पद पर कार्यरत है।
Marital Rape: पत्नी से जबरन संबंध, फिर भी सजा नहीं,देखें Video
इस घटना में बताया गया है कि अलवर निवासी हिमांशु बूंदी में नौकरी कर रहे थे और इस दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाली प्रिया शर्मा नाम की महिला से हुई। इस दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी और इसके बाद महिला ने पति के साथ मिलकर हिमांशु को झूठे केस में फंसाने की धमकियां देनी शुरू कर दी।
School हुए बंद तो Pregnant होने लगीं बच्चियां,देखें Video
इस बात से परेशान हो कर हिमांशु ने अपना ट्रांसफर अलवर में करवा लिया तो इसके बाद भी प्रिया ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसको अपने जाल में फंसाने के लिए उसके घर तक पहुंच गयी और रेप करने की धमकी देते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बढ़ता देख हिमांशु के पड़ोसी शिवराम सिंह ने 18 लाख रुपए में मामला खत्म करने की डील करायी।

इसके बाद तय हुआ कि महिला को 3 लाख रुपए कैश और 15 लाख का चेक देंगे लेकिन पीड़ित युवक के पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो आरोपी पकड़ में आ गए और इस घटना का खुलासा हो गया। पुलिस को देखते ही महिला रोने लग गयी और ऐसा नहीं करने की बात कहने लगी। महिला के पास से एक एग्रीमेंट भी मिला जिसमें कई बाते लिखी हुई मिली जो हनीट्रैप का खुलासा करती है।



