मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

तलाक के बाद नई गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करते दिखे ऋतिक और सुजैन

प्रकाशित: Apr 06, 2022 19:05रिपोर्ट: Navtej TV

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है और इन दिनों दोनों ही अपने नए पार्टनर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ऋतिक अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियां में बने हुए है तो दूसरी तरफ उनकी एक्स पत्नी भी सुजैन कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आ रही है। ऋतिक के बाद ट्रोल्स अब सुजैन खान के पीछे पड़ चुके हैं।

मस्जिद की मजार पर लगाई आग, जलकर राख हुई..

मुंबई एयरपोर्ट पर ऋतिक और सुजैन को अपने नए पार्टनर के साथ देखा गया। ऋतिक और सबा एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे है और इसके बाद इसी एयरपोर्ट पर सुजैन खान अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ देखी गयी। इसके बाद लोगों ने कहा कि दोनों के मध्य कॉम्पटीशन चल रहा है। सोशल मीडिया पर ऋतिक और सुजैन को लेकर जमकर मजाक बनाया जा रहा है।


ऋतिक और सबा स्पॉट हुए थे और वहीं पर सुजैन का ठीक उसी अंदाज में देखा गया तो लोगों को ट्रोल करने का मौका मिल गया। कई लोग यही कह रहे हैं ऋतिक और सुजैन में कॉम्पटीशन चल रहा है। ऋतिक और सबा का रिश्ता इतनी तेजी से बढ़ा है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सबा ने ऋतिक के परिवार में अपनी जगह बना चुकी है। कई बार इनकी शादी की बात का इशारा भी मिल चुका है।