हैदराबादी नवाबों ने तोड़ दिया गुजरात की लगातार जीत का सिलसिला
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पहली बार शामिल हुई गुजरात टाइटंस ने शानदार आगाज किया है। शुरूआती मैच में जीत की हैट्रिक लगाने वाली गुजरात के जीत के चौके को हैदराबाजी नवाबों ने तोड़ दिया। कल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से मात देकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की है।
दरोगा Rape पीड़िता से ही करने लगा Sex की डिमांड, भेजने लगा अश्लील Video
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान पांड्या के अर्धशतक के दम पर हैदराबाद को 163 रनों का लक्ष्य दिया था इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 2 विकेट खोकर 5 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। गुजरात के कप्तान हार्दिक ने अपनी हार का कारण विपक्षी टीम के गेंदबाजों को बताया।
गुजरात टाइटंस जीत की हैट्रिक लगा चुकी है लेकिन जीत का चौका लगाने से वह चुक गयी। गुजरात टाइटंस को भारी नुकसान हुआ है और वह अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल में उतरी है और इस बार लग रहा है कि वह इस खिताब को जीत सकती है।

हैदराबाद की प्लेइंग 11: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), मैथ्यू वेड, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, दर्शन नालकंडे और मोहम्मद शमी।


