मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर दी विराट,रोहित और राहुल की छूट्टी, जानें पूरा सच

प्रकाशित: Jan 20, 2022 20:47रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय किक्रेट टीम के लिए इन दिनों कुछ भी सही होता नजर नहीं आ रहा है और इसी वजह से अब भारतीय खिलाड़ियों को ICC की टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ICC की वनडे और टी20 में एक भी भारतीय को जगह नहीं मिली है और इसकी मुख्य वजह खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन है।

REET 2021: रीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भजनलाल गिरफ्तार

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2021 के लिए बेस्ट टी20 और वनडे खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है जिसमें किसी भी भारतीय टीम को जगह नहीं मिली है। इस टीम की कप्तानी का जिम्मा इस बार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को दिया गया है। बाबर का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इसी वजह से उनको वनडे और टी20 की कप्तानी सौंपी गयी है जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है। बाबर की तुलना विराट से की जाती है लेकिन वे कई बार इस बात को खारिज कर चुके है कि वे सबसे अलग है और उनका नाम किसी के साथ नहीं जोड़े।

Suicide Note लिखकर बेटी ने मौत को लगा लिया गले, देखे ये चौंकाने वाला Video

आईसीसी ने वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। बांग्लादेश के सबसे ज्यादा 3 खिलाड़ी तो पाकिस्तान, श्रीलंका, आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी आईसीसी की वनडे टीम में जगह बनाई है।


इस बार वनडे टीम में भारत के अलावा इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के भी किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है जो बहुत हैरान करने वाली बात है। इन टीमों का नाम तो बड़ा है लेकिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।

आईसीसी वनडे टीम 2021: बाबर आजम (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड), जानेमन मलान (दक्षिण अफ्रीका), फखर जमान (पाकिस्तान), रासी वैन डेर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश), वनिन्दु हसरंगा (श्रीलंका), मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश), दुष्मंथा चमीरा (श्रीलंका) और सिमी सिंह (आयरलैंड)।